फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Ban on private vehicle parking at the Mini Secretariat; visitors face a new challenge.

Bhiwani News: लघु सचिवालय में निजी वाहनों की पार्किंग पर रोक, आने वालों के सामने खड़ी हुई नई चुनौती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Ban on private vehicle parking at the Mini Secretariat; visitors face a new challenge.
भिवानी। लघु सचिवालय परिसर में निजी वाहनों की पार्किंग पर जिला प्रशासन ने पूरी तरह रोक लगा दी है। उपायुक्त साहिल गुप्ता के आदेश के बाद अब लघु सचिवालय आने वाले हजारों लोगों के सामने वाहन पार्किंग की समस्या खड़ी हो गई है। दूसरी ओर एलआईसी रोड पर अधिकृत पार्किंग स्थल नहीं होने से वहां वाहन खड़ा करने पर चालान और चोरी का भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में निजी वाहनों के प्रवेश और पार्किंग पर रोक लगने के बाद लोगों को अपने वाहन खड़े करने के लिए सुरक्षित स्थान नहीं मिल रहा है। प्रशासन की ओर से वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था भी नहीं की गई है। एलआईसी रोड पर पहले से ही फुटपाथ चाय और स्टेशनरी के खोखों के कारण अतिक्रमण की चपेट में है। वहीं एचएसवीपी मार्केट की पार्किंग और फुटपाथ पर भी पहले से बड़ी संख्या में वाहन खड़े किए जा रहे हैं जिससे वहां भी जगह की कमी बनी हुई है।
विज्ञापन

एलआईसी रोड पर वाहनों की अधिक आवाजाही के कारण दिनभर जाम की स्थिति रहती है। यहां कई बार वाहन चोरी की घटनाएं भी हो चुकी हैं। साथ ही यह अधिकृत पार्किंग स्थल नहीं होने के कारण पुलिस यहां खड़े वाहनों के चालान भी कर रही है। ऐसे में लघु सचिवालय आने वाले लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील के पास खाली स्थान बन सकता है पार्किंग स्थल
भिवानी तहसील कार्यालय के समीप खाली पड़ी जगह पर फिलहाल टाइपिस्टों का स्थायी कब्जा हो चुका है। वहां प्लेटफॉर्म बनाकर स्थायी शेड भी तैयार किए जा रहे हैं जबकि जिला प्रशासन ने यह स्थान उन्हें अस्थायी रूप से उपलब्ध कराया था। यदि इस स्थान को खाली कराया जाए तो इसे वाहन पार्किंग के रूप में विकसित किया जा सकता है। इसके अलावा लघु सचिवालय के पिछले गेट से प्रवेश देकर वहां उपलब्ध खाली स्थान का भी निजी वाहनों की पार्किंग के लिए उपयोग किया जा सकता है। वर्तमान में वहां सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के वाहन खड़े किए जाते हैं। उपायुक्त साहिल गुप्ता ने लघु सचिवालय परिसर में निजी वाहनों की पार्किंग पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। आदेशों में एलआईसी रोड पर वाहन पार्किंग का उल्लेख किया गया है जबकि वहां अधिकृत पार्किंग स्थल उपलब्ध नहीं है। एचएसवीपी मार्केट की पार्किंग पहले से ही क्षमता से अधिक वाहनों के दबाव में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed