फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   500 workers to be deployed for city sanitation; tender process initiated.

Bhiwani News: शहर की सफाई के लिए 500 कर्मचारियों की होगी तैनाती, टेंडर प्रक्रिया शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
500 workers to be deployed for city sanitation; tender process initiated.
नगर परिषद ​भिवानी कार्यालय।
भिवानी। शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नगर परिषद ने करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से पांच वर्ष के लिए सफाई कार्य का टेंडर जारी कर दिया है। प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद शुरू हुई इस प्रक्रिया के तहत शहर में करीब 500 सफाई कर्मचारी गली-मोहल्लों, सार्वजनिक स्थलों और वीआईपी क्षेत्रों की सफाई का जिम्मा संभालेंगे।
विज्ञापन

वहीं दादरी रोड स्थित ठोस कचरा निस्तारण प्लांट का करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसके संचालन के लिए पर्यावरण संबंधी एनओसी का इंतजार है। नगर परिषद ने शहर के करीब सवा चार सौ किलोमीटर क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए सफाई का खाका तैयार किया था। करीब साढ़े तीन वर्ष बाद सरकार के नए मानकों के अनुसार प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

इसके तहत निजी कंपनी को पांच वर्ष के लिए सफाई कार्य सौंपा जाएगा। कंपनी सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति, उपकरणों और अन्य संसाधनों की व्यवस्था स्वयं करेगी। सफाई कार्य की नियमित निगरानी जीपीएस प्रणाली के माध्यम से होगी। कंपनी अपना संचालन स्वयं के कार्यालय से करेगी। इसके लिए नगर परिषद अलग से स्थान उपलब्ध नहीं कराएगी। वर्तमान में पुराने शहर में नगर परिषद के 245 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन श्रेणियों में तय किए सफाई के मानक
नगर परिषद ने सफाई व्यवस्था के लिए शहर को तीन श्रेणियों में विभाजित किया है। प्रथम यानी वीआईपी श्रेणी में 350 वर्ग मीटर क्षेत्र पर एक सफाई कर्मचारी तैनात रहेगा। इसमें प्रमुख बाजार, सार्वजनिक स्थल और मुख्य मार्ग शामिल होंगे। दूसरी श्रेणी में 500 वर्ग मीटर तथा तीसरी श्रेणी में 750 वर्ग मीटर क्षेत्र पर एक-एक कर्मचारी तैनात किया जाएगा। इस व्यवस्था के तहत निजी कंपनी करीब 250 नए सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति करेगी।

50 कॉलोनियों तक पहुंचेगी नई सफाई व्यवस्था
नई व्यवस्था लागू होने के बाद शहर की करीब 50 कॉलोनियों में नियमित सफाई की जाएगी। मुख्य गलियों, सार्वजनिक चौक-चौराहों और प्रमुख मार्गों को भी इसमें शामिल किया गया है। सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए नगर परिषद टोल फ्री नंबर भी जारी करेगी, जिस पर शहरवासी अपनी शिकायत और सुझाव दर्ज करा सकेंगे।



दो माह बाद सफाई का काम होगा शुरू : भवानी प्रताप
शहर की सफाई व्यवस्था के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। करीब दो माह बाद नई व्यवस्था के तहत पूरे शहर में नियमित सफाई कार्य शुरू हो जाएगा। हरियाणा सरकार के नए मानकों के अनुसार शहर में करीब 500 सफाई कर्मचारी तैनात रहेंगे। निजी कंपनी को निर्धारित मानकों के अनुरूप ही सफाई कार्य करना होगा। पांच वर्ष तक शहर की सफाई व्यवस्था कंपनी के जिम्मे रहेगी। - भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed