फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Jyoti won two gold medals in long jump and pole vault at the district-level school sports competition.

Bhiwani News: जिलास्तरीय स्कूल खेल स्पर्धा में लंबी कूद व पोल वॉल्ट में ज्योति ने जीते दो स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Jyoti won two gold medals in long jump and pole vault at the district-level school sports competition.
भिवानी। खेल परिणाम के तहत जिलास्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अटल खेल वेलफेयर सोसायटी की खिलाड़ी ज्योति ने लंबी कूद और पोल वॉल्ट में दो स्वर्ण पदक तथा 100 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। सोसायटी के अन्य खिलाड़ियों ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर हरियाणा स्कूल राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया।
विज्ञापन

लड़कियों के अंडर-19 आयुवर्ग में ज्योति ने लंबी कूद और पोल वॉल्ट में पहला तथा 100 मीटर बाधा दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। साक्षी ने पोल वॉल्ट में दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 आयुवर्ग में गुंजन जांगड़ा ने ऊंची कूद और पोल वॉल्ट में पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 आयुवर्ग में भावना ने 80 मीटर बाधा दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

लड़कों के अंडर-19 आयुवर्ग में राकेश ने ट्रिपल जंप और पोल वॉल्ट में पहला स्थान प्राप्त किया जबकि राहुल ने पोल वॉल्ट में दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 आयुवर्ग में मयंक ने पोल वॉल्ट में पहला तथा लंबी कूद में दूसरा स्थान प्राप्त किया। सत्यम ने पोल वॉल्ट में दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 आयुवर्ग में कार्तिक ने 80 मीटर बाधा दौड़ में पहला तथा ऊंची कूद में दूसरा स्थान प्राप्त किया। गौरव राजपूत ने 200 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-11 आयुवर्ग में उदंश ने ऊंची कूद में पहला तथा हितांश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सोसायटी की ओर से सभी विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारत निर्माण युवा दल के प्रधान अभिमन्यु यादव, सूरत सिंह, मास्टर बालकिशन, सुखबीर, पूनम, संजय फौजी, अजय तथा कोच विक्रम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed