{"_id":"69fb1ec89cc09e95990a3136","slug":"video-female-students-who-delivered-outstanding-performances-in-the-class-12-annual-examinations-honored-at-rampur-school-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रामपुर स्कूल में 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं नवाजीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रामपुर स्कूल में 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं नवाजीं
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने की। स्कूल प्रबंधन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मेधावियों का नवाजा गया। उन्होंने बताया कि बोर्ड की 12वीं कक्षा में कला संकाय की ऋषिता कपाटिया ने 478 (95.6 प्रतिशत) अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं सुमन ने 477 (95.4 प्रतिशत) अंक लेकर दूसरा और तनीषा ने 463 (92.6 प्रतिशत) अंक लेकर तृतीय स्थान अर्जित किया। वाणिज्य संकाय में पंकिता ने 445 (89 प्रतिशत) अंक लेकर पहला स्थान, सेजल ने 420 (86) प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और अदिति 393 (78.6 प्रतिशत) अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहीं। विज्ञान संकाय में आस्था 458 ने (91.6 प्रतिशत) अंक लेकर पहले, द्वितीय स्थान पर दीपांशी 89.2 प्रतिशत अंक और दिव्यांशी 86 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर स्कूल प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और जीवन में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।