{"_id":"6a6de6b9c1eb50f3ac0ec819","slug":"recruitment-in-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-166199-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: 13 आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगे कार्यकर्ता और सहायिका के पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: 13 आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगे कार्यकर्ता और सहायिका के पद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला अभ्यर्थी 22 तक कर सकती हैं आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर में 13 आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिका के पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना कार्यालय रामपुर की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र कुर्गु, दरकाली और निरथ में कार्यकर्ता के पद भरे जाएंगे। जोगनी, मशनू, नैनी, दरकाली, रडोली, मसारना, मडोग, रुनसेरी, भद्राश और मझाली में सहायिका के पद भरे जाएंगे। महिला अभ्यर्थी 22 अगस्त तक आवेदन कर सकती हैं और 27 को एसडीएम कार्यालय रामपुर में साक्षात्कार होंगे। निदेशालय की ओर से जारी आंगनबाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ता चयन संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए संबंधित पंचायत क्षेत्र से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
बाल विकास परियोजना अधिकारी शशि ठाकुर ने कहा कि विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका और कार्यकर्ता के पद भरे जाएंगे। आवेदन पत्र सादे कागज पर समस्त प्रमाण पत्रों की स्वयं सत्यापित छाया प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर के कार्यालय में 22 अगस्त तक शाम 5:00 बजे तक जमा करें। अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं होनी चाहिए। आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं निर्धारित की गई है। परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।