फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   problems raised by peoples

Rampur Bushahar News: विधायक ने जाड़ा गांव किया दौरा, सुनीं समस्याएं

Sat, 01 Aug 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने शनिवार को सीमा रंटाड़ी पंचायत के गांव जाड़ा का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। सड़क, पेयजल, सिंचाई, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा हुई। विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। कहा कि जनता की हर जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है। जाड़ा गांव सहित पूरे रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता मिलेगी। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रोहड़ू के अध्यक्ष शिव पाल ठाकुर और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed