{"_id":"69fb1ed396e7d05ca001d0cc","slug":"video-in-patta-polling-personnel-provided-tips-on-conducting-fair-election-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: पट्टा में मतदान कर्मियों ने को दिए निष्पक्ष मतदान करवाने के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: पट्टा में मतदान कर्मियों ने को दिए निष्पक्ष मतदान करवाने के टिप्स
आगामी पंचायत चुनावों को निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित संपन्न कराने के लिए पट्टा महलोग प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। इसी उद्देश्य के साथ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पट्टा महलोग के नवीन भवन में मतदान अधिकारियों के लिए प्रथम चुनावी पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) का सफल आयोजन किया गया। पूर्वाभ्यास में 81 प्रजाइडिंग व 243 मतदान अधिकारियों ने भाग लिया। एसडीएम डॉ. संजीव धीमान के नेतृत्व में आयोजित इस सत्र में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े हर पहलू पर विस्तार से चर्चा की गई। तहसीलदार सतिंदर जीत सिंह और नायब तहसीलदार जगदीश शर्मा ने अधिकारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। पूरी प्रक्रिया 12 सेक्टर ऑफिसर की कड़ी निगरानी में संपन्न हुई। पूर्वाभ्यास में कर्मचारियों को मतदान पेटी को सील करने, मॉक पोल आयोजित करने और मतदान समाप्ति के बाद की तकनीकी सीलिंग का हैंडऑन अभ्यास कराया गया। अधिकारियों ने संदेश दिया कि पारदर्शिता ही प्राथमिकता रहेगी। एसडीएम संजीव धीमान ने अनुशासन और सतर्कता पर विशेष बल दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी निष्पक्षता के साथ अपने x`कर्तव्यों का निर्वहन करें। इस मौके पर बीडीओ कुलदीप सिंह और नायब तहसीलदार कुठाड सूरत सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बीडीओ ने बताया कि आने वाले दिनों में और भी रिहर्सल सत्र आयोजित किए जाएंगे ताकि पूरी चुनावी टीम जीरो एरर के लक्ष्य को प्राप्त कर सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।