{"_id":"6a6f06ec335cc879490f2ecc","slug":"video-solan-weather-update-rain-started-after-sunny-morning-fog-covered-city-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Weather Update: सोलन में बदला मौसम का मिजाज, दोपहर बाद शुरू हुई बारिश से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: सोलन में बदला मौसम का मिजाज, दोपहर बाद शुरू हुई बारिश से लोग परेशान
Ankesh Dogra
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:29 PM IST
Link Copied
सोलन शहर में रविवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सुबह के समय हल्की धूप खिली हुई थी, लेकिन दोपहर करीब एक बजे के बाद आसमान में बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई।
शहर में पिछले एक घंटे से लगातार बारिश हो रही है। अचानक बदले मौसम के कारण रविवार को खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और अन्य स्थानों पर रुकते नजर आए।
बारिश के साथ शहर में धुंध भी छा गई है, जिससे मौसम ठंडा हो गया और दृश्यता प्रभावित हुई। हालांकि सुबह मौसम साफ होने के कारण लोगों ने सामान्य गतिविधियां शुरू कर दी थीं, लेकिन दोपहर बाद हुई बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।