{"_id":"6a6e029dbeece809830176b5","slug":"encouraged-female-students-regarding-health-and-hygiene-solan-news-c-176-1-sln1003-175470-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: छात्राओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: छात्राओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में आयोजित मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित छात्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाड़लाघाट कॉलेज में मासिक धर्म स्वच्छता पर व्याख्यान आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट के वुमन सेल की ओर से छात्राओं के स्वास्थ्य एवं जागरूकता को ध्यान में रखते हुए मासिक धर्म स्वच्छता विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वास्थ्य, आवश्यक सावधानियों और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।
वुमन सेल की प्रभारी डॉ. सपना डोगरा ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने और नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत और मासिक धर्म स्वच्छता महिलाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण आधार है। प्रत्येक युवती के लिए इससे जुड़ी सही जानकारी और जागरूकता जरूरी है।
डॉ. भावना आजाद ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और स्वच्छ आदतों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने छात्राओं से अपने स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को लेकर जागरूक रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर सहायक आचार्य रचना तनवर ने छात्राओं को व्यक्तिगत एवं मासिक धर्म स्वच्छता बनाए रखने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ दिलाई।