फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   370 bags of urea fertilizer have arrived in Ramshahr.

Solan News: रामशहर में 370 बोरी यूरिया खाद पहुंची, किसानों की लंबी कतारें

Sat, 01 Aug 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
370 bags of urea fertilizer have arrived in Ramshahr.
रामशहर कृषि सेवा सहकारी समिति में पहुंची यूरिया खाद लेने पहुंचे किसानों की कतारें। संवाद
रामशहर में 370 बोरी यूरिया खाद
विज्ञापन

पहुंची, किसानों की लंबी कतारें
कुछ ही देर में बिक गई सारी खाद, किसानों को मिली राहत संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर (सोलन)। खरीफ सीजन में किसानों की बढ़ती मांग के बीच रामशहर कृषि सेवा सहकारी समिति में शनिवार को यूरिया खाद की 370 बोरी पहुंची। इसकी सूचना मिलते ही रामशहर और आसपास की 30 से 35 पंचायतों से बड़ी संख्या में किसान समिति परिसर पहुंच गए। सुबह से ही किसानों की लंबी कतारें लग गईं और देखते ही देखते अधिकांश खाद वितरित हो गई।
समिति के सहायक सचिव मनोहर सिंह ने बताया कि किसानों की मांग को देखते हुए इस महीने अब तक रामशहर डिपो में 1810 बोरी यूरिया पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि खाद की हर खेप कुछ ही समय में बिक जाती है। रामशहर तहसील के अलावा आसपास के गांवों और पंचायतों से भी किसान खाद लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 19 मार्च से अब तक समिति के माध्यम से कुल 3210 बोरी यूरिया किसानों को उपलब्ध करवाई जा चुकी है। इसके बावजूद मांग लगातार बनी हुई है। किसानों की आवश्यकता को देखते हुए जल्द ही यूरिया की एक और खेप रामशहर डिपो में पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार खाली हाथ लौटे किसान
बहेड़ी पंचायत के किसान धर्म सिंह, श्याम सिंह, राज कुमार और जोगिंद्र कुमार ने बताया कि इस बार उन्हें समय पर यूरिया खाद मिल गई। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से डिपो पर इतनी भीड़ उमड़ रही थी कि खाद की खेप दिन में ही खत्म हो जाती थी। कई बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। शनिवार को समय पर पहुंचने के कारण उन्हें खाद मिल सकी और अब वे फसलों में समय पर उर्वरक डाल सकेंगे।

नियमित आपूर्ति की मांग
किसानों ने सरकार और समिति प्रबंधन से यूरिया खाद की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि खेती के महत्वपूर्ण सीजन में खाद की कमी नहीं होनी चाहिए। नियमित आपूर्ति होने से किसानों को बार-बार डिपो के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और समय पर खेतों में उर्वरक डाला जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed