{"_id":"69fb78d60b2cb1c9c708c8e8","slug":"video-masked-youth-opens-fire-on-company-employee-in-gurugram-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: नकाबपोश युवक ने कंपनी कर्मचारी पर कट्टे से की फायरिंग, चेहरे व आंख पर छर्रे लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: नकाबपोश युवक ने कंपनी कर्मचारी पर कट्टे से की फायरिंग, चेहरे व आंख पर छर्रे लगने से घायल
गुरुग्राम सेक्टर-4 पुलिस चाैकी के अंतर्गत लक्ष्मण विहार फेज-2 में बुधवार की देर शाम करीब 6.30 बजे एक नकाबपोश युवक ने कंपनी कर्मचारी पर कट्टे से फायरिंग की। गोली युवक की कनपटी को छूते हुए दीवार पर लगी। गोली के छर्रे युवक के चेहरे व आंख के पास लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली चलने की सूचना मिलते ही सेक्टर-4 चाैकी की पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मण विहार फेज-2 की गली नंबर-4 निवासी व प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले रजत रस्तोगी करीब 6.30 बजे अपनी कार में सवार होकर घर के पास पहुंचे थे। जब वे कार से उतरकर घर की ओर जाने लगे, तो इसी दौरान वहां खड़े एक नकाबापोश युवक ने कट्टे से रजत रस्तोगी पर गोली चला दी। गोली रजत रस्तोगी की कनपटी को छूते हुए दीवार पर लगी और उसके छर्रे चेहरे व आंख के पास लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसके बाद फायरिंग करने वाला युवक एक बैग लेकर भी भागा है। गोली चलाने वाला युवक माैके पर ही कट्टे को फेंककर भाग गया। यह पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
सूचना मिलते ही सेक्टर-4 चाैकी की पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल व सीन ऑफ क्राइम की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। पुलिस ने कट्टा को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। आरोपी की पहचान करने के लिए आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
कंपनी कर्मचारी पर फायरिंग मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर गोली चलाने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। गोली के छर्रे लगने से घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - नरवीर सिंह, एसआई व प्रभारी, सेक्टर-4 पुलिस चाैकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।