फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Plans to elevate the SPR are failing to materialize.

Gurugram News: एसपीआर को एलिवेटेड करने की योजना नहीं चढ़ पा रही सिरे

Sun, 02 Aug 2026 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Plans to elevate the SPR are failing to materialize.
जीएमडीए की सुस्ती से आम लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) को एलिवेटेड बनाने की योजना सिरे नहीं चढ़ने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) इसे एलिवेटेड करने की योजना पर काम कर रहा है लेकिन अभी फाइलों में। इसका सीधा असर हजारों वाहन चालकों पर पड़ रहा है।
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खेड़कीदौला से वाटिका चौक तक सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) को एलिवेटेड बनाने की महत्वाकांक्षी योजना करीब पांच साल बाद भी धरातल पर नहीं उतर सकी है। दो महीने पहले जारी किया गया टेंडर भी रद्द कर दिया गया, लेकिन अब तक दोबारा टेंडर जारी नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि जीएमडीए को इस सड़क के निर्माण पर जल्द कदम उठाना चाहिए। उनका कहना है कि कई साल से इस सड़क को एलिवेटेड बनाने की योजना बन रही है। अभी तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे हजारों वाहन चालकों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। बता दें कि प्रदेश सरकार ने वाटिका चौक से एनएच-48 (खेड़कीदौला) एसपीआर को सिक्स लेन का एलिवेटेड बनाने की मंजूरी दी हुई है। इस पर 750 करोड़ खर्च होना है। जीएमडीए का कहना है कि पूरे एसपीआर को एलिवेटेड किया जाना है। इस पर कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन


लोगों से बातचीत
जीएमडीए के विकास कार्य तय समय पर पूरे नहीं हो रहे हैं। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों को रोज जाम से जूझना पड़ रहा है। सरकार शहर केर विकास को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धर्मेंद्र मिश्र, महासचिव, जिला कांग्रेस (शहरी)

एसपीआर को एलिवेटेड न होने से परेशानी हो रही है। द्वारका एक्सप्रेसवे से गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। इसे जल्द सिरे चढ़ाना चाहिए।
- आनंद धारिवाल, व्यापारी सदर बाजार


विकास कार्यों में लगातार हो रही देरी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जीएमडीए विकास कार्यों को लेकर गंभीर नहीं हैं। एसपीआर जैसे प्रोजेक्ट को गंभीरता से लेना चाहिए।

- संजय ठकराल, नेता शिवसेना


पिछले 12 वर्षों में गुरुग्राम की तस्वीर बदली है। शहर में फ्लाईओवर और अंडरपास का व्यापक नेटवर्क विकसित किया जा रहा है। गुरुग्राम मेट्रो परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। सरकार गुरुग्राम के समग्र विकास को लेकर पूरी तरह गंभीर है। विभिन्न आधारभूत परियोजनाओं को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।
- कृष्ण कुमार गुर्जर, जिला प्रधान, भाजपा ओबीसी मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed