{"_id":"6a6e4346bb3bae2318035736","slug":"an-authority-engineer-will-be-appointed-to-oversee-the-construction-of-the-flyover-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96433-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फ्लाईओवर के निर्माण की निगरानी के लिए प्राधिकरण इंजीनियर होगा नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फ्लाईओवर के निर्माण की निगरानी के लिए प्राधिकरण इंजीनियर होगा नियुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंबेडकर और दादी सती चौक पर फ्लाईओवर के लिए जीएमडीए ने जारी किया हुआ है टेंडर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण दो महत्वपूर्ण फ्लाईओवर के निर्माण की निगरानी के लिए प्राधिकरण इंजीनियर की नियुक्ति करने जा रहा है। प्राधिकरण इंजीनियर को कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है। इन परियोजनाओं में सेक्टर 45/46 व सेक्टर 52/51 चौराहे (आंबेडकर चौक) पर और सेक्टर 85/86 व सेक्टर 89/90 के चौराहे (दादी सती चौक) पर फ्लाईओवर का निर्माण शामिल है।
जीएमडीए ने आंबेडकर और दादी सती चौक पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए टेंडर जारी किया हुआ है। ऐसे में प्राधिकरण इंजीनियर की भूमिका इन परियोजनाओं के हर चरण में तकनीकी पर्यवेक्षण प्रदान करना होगा। इसमें डिजाइन की समीक्षा, निर्माण सामग्री की जांच और कार्य प्रगति का मूल्यांकन शामिल है। ईपीसी मोड के तहत, ठेकेदार परियोजना के डिजाइन, खरीद और निर्माण के लिए जिम्मेदार होता है। ऐसे में, प्राधिकरण इंजीनियर की स्वतंत्र निगरानी परियोजना के लिए महत्वपूर्ण है। गुरुग्राम में बढ़ते यातायात को देखते हुए ये फ्लाईओवर शहर की कनेक्टिविटी में सुधार करेंगे। इन परियोजनाओं से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। प्राधिकरण इंजीनियर यह सुनिश्चित करेगा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और विशिष्टताओं के अनुसार हो। किसी भी तकनीकी समस्या या विचलन की स्थिति में, इंजीनियर आवश्यक सुधारों का सुझाव देगा। इस नियुक्ति का उद्देश्य परियोजना में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखना भी है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि दोनों जगहों पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए प्राधिकरण इंजीनियर रखा जाना है।
बता दें कि पहला फ्लाईओवर सेक्टर 45/46 व सेक्टर 52/51 (आंबेडकर चौक) चौराहे पर बनाया जाएगा। आंबेडकर चौक पर करीब 35.89 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 700 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसके निर्माण से गोल्फ कोर्स से सोहना हाईवे की ओर यातायात सुगम होने और जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, न्यू गुरुग्राम के दादी सती चौक पर करीब 44.39 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 840 मीटर लंबा छह लेन का फ्लाईओवर बनाया जाएगा।