Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Day Seven of Sanitation Workers' Strike in Hisar: Municipal Corporation Gates Locked; Public in Distress Amidst Piles of Garbage Across the City
{"_id":"69fc32c2db203f7f6609cc3e","slug":"video-day-seven-of-sanitation-workers-strike-in-hisar-municipal-corporation-gates-locked-public-in-distress-amidst-piles-of-garbage-across-the-city-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का सातवां दिन, निगम के गेट पर जड़ा ताला; शहर में कचरे के अंबार से जनता बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का सातवां दिन, निगम के गेट पर जड़ा ताला; शहर में कचरे के अंबार से जनता बेहाल
नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल वीरवार को सातवें दिन भी जारी रही। आंदोलन के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और अब इसका असर प्रशासनिक कार्यों पर भी पड़ने लगा है। कर्मचारियों ने न केवल काम बंद रखा, बल्कि नगर निगम के मुख्य द्वार पर धरना देकर अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को अंदर जाने से रोक दिया।
मुख्य गेट पर नारेबाजी, ठप रहा कामकाज
वीरवार सुबह से ही हड़ताली कर्मचारी निगम के मुख्य द्वार पर डट गए। ड्यूटी पर आने वाले अन्य कर्मचारियों को गेट पर ही रोक लिया गया, जिसके कारण कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपनी सीट तक नहीं पहुंच सका। कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त किया और स्पष्ट किया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।
रिटायर्ड कर्मचारी संघ का समर्थन
कर्मचारियों के इस संघर्ष को अब अन्य संगठनों का भी साथ मिलने लगा है। रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने नगर पालिका कर्मचारी संघ एवं अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल को अपना पूर्ण समर्थन दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।