{"_id":"69fc34e692038f2adf03a7e4","slug":"video-pump-worker-drowns-in-jnl-canal-in-jhajjar-scooty-and-clothes-found-at-canal-bank-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में पंप कर्मी की जेएनएल नहर में डूबने से मौत, कैनाल पर मिली स्कूटी व कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में पंप कर्मी की जेएनएल नहर में डूबने से मौत, कैनाल पर मिली स्कूटी व कपड़े
क्षेत्र के गांव ढाणी छुछकवास निवासी अशोक की जेएलएन नहर में डूबने से मौत हो गई। वह अकेहडी पंप हाऊस पर हैल्पर की नौकरी करते थे। हर रोज शाम 5 बजे अपने घर पहुंच जाते थे, लेकिन मंगलवार शाम को जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उसकी खोज की और पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी।
स्थानीय पुलिस ने जब अशोक के मोबाइल को ट्रेस किया तो उसके मोबाइल की लोकेशन जेएनएल कैनाल मातनहेल की मिली। पुलिस टीम उसे ढूंढते हुए जेएनएल कैनाल के पास पहुंची तो वहां पर पुलिस को अशोक की स्कूटी खड़ी हुई मिली थींम स्कूटी के साथ ही उसके कपड़े रखे हुए मिले। टीम को कैनाल में नीचे उतरने के भी निशान दिखाई दिए थे।
परिजनों ने आशंका जताई गई कि शायद अशोक कैनाल में डूब गया है। परिजनों का कहना था कि अशोक को तैरना भी नहीं आता था। पुलिस टीम ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल सुनारिया के गोताखोरों को बुलवाया और सर्च अभियान चलाना शुरू किया, लेकिन अशोक को कैनाल में नहीं ढूंढ पाए। बुधवार को फिर से गोताखोरों ने सर्च अभियान चलाया था और उसके बाद शव को बरामद किया गया। वीरवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।