{"_id":"6ad0b29a7ccf67f006052847","slug":"video-the-government-should-stop-capping-the-number-of-multi-purpose-staff-positions-anand-kumar-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरकार बहुउद्देशीय कर्मचारियों के पदों पर कैप लगाना बंद करें : आनंद कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार बहुउद्देशीय कर्मचारियों के पदों पर कैप लगाना बंद करें : आनंद कुमार
झज्जर। सिविल सर्जन कार्यालय के प्रांगण में जिले के सभी एमपीएचई एसोसिएशन-00421 के सभी कर्मचारी इकत्रित हुए और सरकार के विरोध प्रदर्शन किया।
इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान प्रवीण कुमार और संचालन सचिव आनंद कुमार ने किया। जिला प्रधान प्रवीण कुमार ने बताया कि सरकार जनसंख्या के अनुसार खाली पड़े को भरने की बजाय पदों को समाप्त करने पर उतारू है। राज्य सह सचिव सुखविंद्र ने कहा कि एमओटीपी के तहत हर जिले में ऑनलाइन तबादला के मार्फत पदों पर कैप लगा रही है, जिससे कर्मचारियों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हर जिले में एक कर्मचारी पर नियमानुसार जनसंख्या से ज्यादा जनसंख्या का कार्य करने का दबाव डाला जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में बहुत ज्यादा रोष है।
जिला सचिव आनंद कुमार ने बताया कि आज हर जिले के कर्मचारी सिविल सर्जन के मार्फत सरकार को ज्ञापन भेजा जा रहा है और शुक्रवार को हर जिले के उपायुक्त महोदय को सरकार को ज्ञापन भेजेंगे। हेल्थ इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि आज 12 बजे से 2 बजे तक धरना दिया गया और कल भी दो घंटे का धरना दिया जाएगा। इस अवसर पर राजेश, जगदीप, आनंद कुमार, सावन, कृष्ण, मनोज वीरेंद्र, विनय, सुखबीर, अशोक, भूपेंद्र, अमित, जगदीप, प्रवीण, रामपाल, विजय, धीरज उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।