{"_id":"69fc3c598a23d457870e2774","slug":"video-kullu-keshav-kulvi-files-nomination-from-jarad-bhutti-says-every-problem-will-be-resolved-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: जरड-भुट्टी से केशव कुलवी ने भरा नामांकन, बोले- हर समस्या का होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: जरड-भुट्टी से केशव कुलवी ने भरा नामांकन, बोले- हर समस्या का होगा समाधान
Ankesh Dogra
Updated Thu, 07 May 2026 12:46 PM IST
Link Copied
जिला परिषद वार्ड जरड-भुट्टी कालोनी से केशव कुलवी ने चुनावी मैदान में उतरते हुए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। उन्होंने समर्थकों के साथ उपमंडल अधिकारी कार्यालय कुल्लू पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए केशव कुलवी ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो वह वार्ड के अंतर्गत आने वाली सभी 15 पंचायतों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। केशव कुलवी ने दावा किया कि वह कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार हैं और उन्हें पार्टी का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और समर्थन से वह क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने का काम करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।