Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kullu News
›
Kullu: Former Minister's Wife Prem Lata Thakur Files Nomination Papers; Enters the Fray for District Council Elections
{"_id":"69fc3813d2e7b1eacc08eaa1","slug":"video-kullu-former-ministers-wife-prem-lata-thakur-files-nomination-papers-enters-the-fray-for-district-council-elections-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: पूर्व मंत्री की पत्नी प्रेम लता ठाकुर ने भरा नामांकन पत्र, जिला परिषद चुनाव के लिए मैदान में उतरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: पूर्व मंत्री की पत्नी प्रेम लता ठाकुर ने भरा नामांकन पत्र, जिला परिषद चुनाव के लिए मैदान में उतरीं
Ankesh Dogra
Updated Thu, 07 May 2026 12:28 PM IST
Link Copied
पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर की पत्नी प्रेम लता ठाकुर एक बार फिर जिला परिषद चुनाव के मैदान में उतर गई हैं। इससे पहले प्रेम लता ठाकुर वर्ष 2010 और 2015 में बल वार्ड से जिला परिषद का चुनाव लड़ चुकी हैं और दोनों बार रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी। इसके बाद वार्ड आरक्षित हो जाने के कारण वह चुनाव नहीं लड़ पाई थीं। हालांकि इस बार वार्ड का नाम मोहल हो गया है और प्रेम लता ठाकुर ने यहां से अपनी दावेदारी पेश करते हुए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। वीरवार सुबह उन्होंने एसडीएम कार्यालय कुल्लू में अपना नामांकन पत्र जमा किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह पहले भी दो बार जिला परिषद सदस्य के रूप में लोगों की सेवा कर चुकी हैं और आने वाले समय में भी क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करती रहेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।