फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Training in better management for heads of PM SHRI schools

ऊना के लिए : पीएम श्री स्कूलों के प्रमुखों को बेहतर प्रबंधन का प्रशिक्षण

Thu, 15 Oct 2026 05:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 15 Oct 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
Training in better management for heads of PM SHRI schools
मनाली। पीएम श्री स्कूलों के प्रमुखों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के लिए पांच दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम बुधवार को मनाली के होटल रिवर ग्रांड में शुरू हुआ।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) कुल्लू के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में सिरमौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और ऊना जिलों के 69 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और विद्यालयों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

डाइट कुल्लू के जिला नोडल अधिकारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में चारों जिलों के उप शिक्षा निदेशक, डायट प्रधानाचार्य, पीएम श्री स्कूलों के प्रधानाचार्य और केंद्रीय मुख्य शिक्षक भाग ले रहे हैं। प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन और शैक्षणिक गुणवत्ता से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ चारों जिलों के उप शिक्षा निदेशकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद डायट कुल्लू के प्रधानाचार्य सतीश जसपा ने स्वागत संबोधन दिया। शिक्षा उपनिदेशक (गुणवत्ता) ज्ञान चंद और शिक्षा उपनिदेशक (माध्यमिक) सुरेश कुमार ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में स्कूल प्रमुखों और अधिकारियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर डाइट कुल्लू के प्रधानाचार्य सतीश जसपा सहित कुल्लू, सिरमौर, ऊना और लाहौल-स्पीति के जिला नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed