Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Moga Students Shine at State-Level UC MAS Competition; Several Children Win Championships
{"_id":"69fc3931796c35e8a906f3d1","slug":"video-moga-students-shine-at-state-level-uc-mas-competition-several-children-win-championships-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"यूसी मास राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मोगा के छात्रों का जलवा, कई बच्चों ने जीती चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूसी मास राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मोगा के छात्रों का जलवा, कई बच्चों ने जीती चैंपियनशिप
मोगा के विद्यार्थियों ने यूसी मास द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम पूरे पंजाब में रोशन किया। यह प्रतियोगिता 26 अप्रैल 2026 को जालंधर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित की गई, जिसमें राज्यभर से करीब 2500 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। मोगा सेंटर से 38 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई खिताब अपने नाम किए। मोगा सेंटर की डायरेक्टर अलका गर्ग ने सेंटर में केक काटकर बच्चों की इस उपलब्धि का जश्न मनाया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बच्चों ने मात्र 8 मिनट में 200 प्रश्न हल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रियांश गौर और कार्तिकेय मंगला ने मॉड्यूल चैंपियनशिप का खिताब जीता, जबकि आरव कौशल ने ग्रुप चैंपियनशिप में जीत हासिल की। इसके अलावा कृति, जानवी, तानिया सूद, पहल गोयल और सतिंदर सिंह ने भी 8 मिनट में 200 सवाल हल कर चैंपियनशिप जीतते हुए मोगा का नाम पूरे पंजाब में चमका दिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ये बच्चे अब नेशनल लेवल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए Mumbai जाएंगे। इस अवसर पर सेंटर डायरेक्टर अल्का गर्ग ने बच्चों का मुंह मीठा करवाया और उन्हें नेशनल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।