{"_id":"69fc8e01089dc08eaa06332c","slug":"video-chiranjeev-rao-filed-a-complaint-with-the-dc-regarding-vote-rigging-in-ward-12-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: वॉर्ड-12 में वोटों की हेराफेरी को लेकर चिरंजीव राव ने डीसी को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: वॉर्ड-12 में वोटों की हेराफेरी को लेकर चिरंजीव राव ने डीसी को दी शिकायत
रेवाड़ी नगर परिषद चुनावों को लेकर पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने वार्ड नंबर 12 के निवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मिनी सचिवालय पहुंचकर जिला डीसी अभिषेक मीणा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद चुनाव में कथित फर्जी वोटों, संदिग्ध वोटर लिस्ट और चुनावी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत प्रशासन को सौंपी।
प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि वार्ड नंबर 12 की सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं। शिकायत के अनुसार कई ऐसे लोगों के वोट बनाए गए हैं जो संबंधित वार्ड के निवासी ही नहीं हैं। इसके अलावा एक ही व्यक्ति की फोटो एक से अधिक वोटर कार्ड में लगाए जाने और बड़ी संख्या में वोटरों के पते पर एक ही मकान नंबर दर्ज होने जैसे गंभीर मामले भी उजागर हुए हैं।
मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए चिरंजीव राव ने कहा कि रेवाड़ी में वोट चोरी का मामला अब सरेआम पकड़ा गया है। लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक ही मकान नंबर पर बड़ी संख्या में वोट दर्ज होना बेहद गंभीर विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि चुनाव पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करवाए जाएं ताकि जनता का लोकतंत्र पर विश्वास बना रहे।
चिरंजीव ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की तुरंत उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।