Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Councilor and Energy Corporation Lineman Clash; Both Sides File Complaints Against Each Other at the Police Station Following Physical Altercation.
{"_id":"69fcce0d379321b39701cdd9","slug":"video-councilor-and-energy-corporation-lineman-clash-both-sides-file-complaints-against-each-other-at-the-police-station-following-physical-altercation-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: आपस में भिड़े सभासद और ऊर्जा निगम के लाइनमैन, मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: आपस में भिड़े सभासद और ऊर्जा निगम के लाइनमैन, मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में दी तहरीर
मेरठ। सरधना तहसील रोड स्थित सुलेमान शाह मोहल्ले में बृहस्पतिवार को सभासद और उर्जा निगम के लाइनमैनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। मोहल्ला सुलेमान शाह निवासी सभासद फरमान अंसारी ने आरोप लगाया कि कुछ लाइनमैन चेकिंग के नाम पर क्षेत्र में लोगों से अवैध वसूली करते हैं। बृहस्पतिवार को दो लाइनमैन उनके वार्ड में पहुंचे थे। पूछताछ करने पर लाइनमैनों ने अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और एक-दूसरे के कपड़े तक फाड़ दिए गए। वहीं लाइनमैन राहुल ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लाइन ट्रिपिंग की शिकायत मिलने पर वह अपने साथी के साथ फाल्ट ठीक करने पहुंचे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।