{"_id":"69fc7b5057e1e464d404a74c","slug":"video-video-rayabral-ma-ajaniata-vahana-ka-takakara-ma-taraka-calka-ka-mata-satha-ghayal-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रायबरेली में अज्ञात वाहन की टक्कर में ट्रक चालक की मौत साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रायबरेली में अज्ञात वाहन की टक्कर में ट्रक चालक की मौत साथी घायल
रायबरेली के बछरावां रोड पर मेरुई गांव के पास बृहस्पतिवार को सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मैदेमऊ गांव के जबर सिंह का पुरवा निवासी किसान सुरेश सिंह (53) पुत्र शिवनाथ सिंह अपने साथी बबलू (35) पुत्र रामसुंदर निवासी नरेंद्रपुर के साथ बाइक से बछरावां की ओर जा रहे थे।
तभी मेरुई गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
जहां डॉक्टरों ने सुरेश सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं बबलू की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी उषा, बेटे धनंजय और रणविजय सिंह का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि सुरेश सिंह पुणे में ट्रक ड्राइवर थे। वह एक दिन पहले ही गांव आए थे।
अचानक हुए हादसे से परिवार सदमे में है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।