{"_id":"69fc1088e092500eeb02a5bc","slug":"video-massive-fire-in-bawal-industrial-area-rewari-solar-company-plant-reduced-to-ashes-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी के बावल में बावल इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, सोलर कंपनी का प्लांट जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी के बावल में बावल इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, सोलर कंपनी का प्लांट जलकर राख
इंडस्ट्रियल एरिया में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सोलर उपकरण बनाने वाली कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई। आज रात करीब 11 बजे लगी थी, अभी भी आग को बुझाया जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा प्लांट धुएं और आग की लपटों से घिर गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास की फैक्ट्रियों में काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और एहतियात के तौर पर कई स्थानों को खाली कराया गया।
सूचना मिलने पर बावल, रेवाड़ी, धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों से दमकल विभाग की करीब 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग के कारण फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का सामान, मशीनें और तैयार माल जलकर राख हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासन की ओर से जांच शुरू कर दी गई है।
घटना के दौरान फैक्ट्री से निकलता काला धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। राहत की बात यह रही कि समय रहते कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी बड़े जनहानि की सूचना नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।