फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two shopkeepers clash over parking a pushcart; both injured.

Rewari News: रेहड़ी खड़ी करने को लेकर दो दुकानदारों में मारपीट, दोनों घायल

Sat, 01 Aug 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 01 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two shopkeepers clash over parking a pushcart; both injured.
आपस में झगड़ा करते दुकानदार। स्रोत : वीडियो ग्रैब
रेवाड़ी। शहर के पंजाबी मार्केट में कबाड़ की रेहड़ी खड़ी करने को लेकर दो दुकानदारों के बीच मारपीट हुई। इसमें फावड़ा के हमले से दोनों दुकानदार घायल हो गए। दोनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

एक दुकानदार ने अपनी दुकान से कबाड़ हटाने के लिए कबाड़ी को बुलाया था। कबाड़ी ने अपनी रेहड़ी दूसरे दुकानदार की दुकान के सामने खड़ी कर दी। दूसरे दुकानदार ने आपत्ति जताई और दोनों के बीच कहासुनी हुई। बाद में दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले।
विज्ञापन

अन्य दुकानदारों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। इसी दौरान हुए झगड़े में एक दुकानदार को फावड़े से चोट लग गई, जबकि दूसरा दुकानदार भी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed