{"_id":"6a6e391804e6cc85300fb88f","slug":"ten-minutes-of-rain-brings-relief-from-the-heat-rewari-news-c-198-1-rew1001-242922-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दस मिनट की बारिश से मिली गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दस मिनट की बारिश से मिली गर्मी से राहत
Sat, 01 Aug 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद महाराणा प्रताप चौके के पास का दृश्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। जिले में शनिवार को दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया और बादल छा गए। कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। दस मिनट तक हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली। बारिश के बाद दोबारा धूप निकलने से उमस भरी गर्मी बढ़ गई। बारिश के कारण मौसम सुहावना हुआ और तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद दिनभर उमस का असर रहा।
वहीं, किसानों को भी आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद है। बारिश होने से फसलों को लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में 2 अगस्त से 5 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने के भी आसार हैं।
विज्ञापन
बारिश के दौरान आसमान में बादल छाए रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, जबकि रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है। लगातार बदल रहे मौसम के बीच लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।