{"_id":"69fc1ea13880aaf621091f58","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4251892-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"जांजगीर-चांपा: पुलिस ने चोरी के चार आरोपियों को पकड़ा, एक लाख रुपये से अधिक का सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांजगीर-चांपा: पुलिस ने चोरी के चार आरोपियों को पकड़ा, एक लाख रुपये से अधिक का सामान बरामद
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2026 11:27 AM IST
Link Copied
जांजगीर-चांपा में पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से करीब एक लाख तीन हजार 200 रुपये मूल्य का चोरी का सामान बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार, भोजपुर स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला से 40 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ था। इसमें कंप्यूटर, प्रोजेक्टर और वाई-फाई राउटर जैसे उपकरण शामिल थे। बेलदारपारा चांपा में सूने मकान से एलईडी टीवी, बर्तन और नगदी रकम पार की गई। भोजपुर स्थित संकुल केंद्र से भी एलईडी टीवी और अन्य उपकरण चोरी हुए थे।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चांपा क्षेत्र के यश मिरी, अभिषेक मिरी, आशीष धीवर और नितेश कुर्रे को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।