फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Janjgir-Champa: Car overturns near a drain; three youths were returning after dropping off

जांजगीर-चांपा: लावारिस कुत्ते को पशु केंद्र छोड़कर लौट रहे थे तीन युवक, नाले के पास पलटी कार; एक की मौत

Mon, 12 Oct 2026 05:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 12 Oct 2026 05:37 PM IST
सार

जांजगीर-चांपा के पामगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के ग्राम भैंसो के पास कार नाले के किनारे पलट गई। हादसे में तुस्मा निवासी जय कुमार साहू की मौत हो गई, जबकि दो साथी मामूली रूप से घायल हुए। पुलिस जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
Janjgir-Champa: Car overturns near a drain; three youths were returning after dropping off
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सोमवार तड़के एक सड़क हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी मामूली रूप से घायल हो गए। हादसा पामगढ़ थाना क्षेत्र में बिलासपुर-पामगढ़-शिवरीनारायण मुख्य मार्ग पर ग्राम भैंसो के पास हुआ। तीनों युवक बिलासपुर के एक पशु केंद्र में लावारिस कुत्ते को छोड़कर घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर नाले के किनारे पलट गई।

विज्ञापन


पशु केंद्र से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 12 बजे तीनों युवकों को सड़क किनारे एक लावारिस कुत्ता मिला था। वे कुत्ते को अपनी कार में लेकर बिलासपुर स्थित पशु केंद्र पहुंचे और वहां छोड़ने के बाद घर के लिए रवाना हो गए। सोमवार तड़के करीब चार बजे ग्राम भैंसो के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर नाले के किनारे पलट गई।
विज्ञापन


पढ़ें: छत्तीसगढ़ मंत्रालय में प्रशासनिक कामकाज में बड़ा फेरबदल, 6 अनुभाग अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के समय तुस्मा गांव निवासी जय कुमार साहू कार की पिछली सीट पर बैठा था। दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार चला रहा खरौद निवासी चिन्ना देवगन और आगे की सीट पर बैठा गिधौरी निवासी अभय अवस्थी बाल-बाल बच गए। दोनों को मामूली चोटें आई हैं।



पुलिस कर रही हादसे के कारणों की जांच
बताया जा रहा है कि जय कुमार साहू ने एक-दो दिन पहले ही सेकंड हैंड कार खरीदी थी। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है।

फिलहाल, कार अनियंत्रित होकर नाले के किनारे क्यों पलटी, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed