Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Municipal Employees' Strike Continues for the Seventh Day in Bahadurgarh; Protesters to Demonstrate with Plates, Spoons, and Inverted Brooms.
{"_id":"69fc110ac165475ec7056f0a","slug":"video-municipal-employees-strike-continues-for-the-seventh-day-in-bahadurgarh-protesters-to-demonstrate-with-plates-spoons-and-inverted-brooms-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में सातवें दिन भी जारी रही पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, थाली-चम्मच और उल्टा झाड़ू लेकर करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में सातवें दिन भी जारी रही पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, थाली-चम्मच और उल्टा झाड़ू लेकर करेंगे प्रदर्शन
बहादुरगढ़ में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। वीरवार को नगर परिषद गेट से कर्मचारी थाली-चम्मच और उल्टा झाड़ू लेकर शहर में प्रदर्शन करेंगे।
प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। कर्मचारियों ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा बंद करने और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग उठाई। यूनियन नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेशों के अनुसार पांच व दस साल पूरे कर चुके कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की।
कर्मचारियों ने झज्जर में भूख हड़ताल के दौरान मृत सफाई कर्मचारी राजेश को शहीद का दर्जा देने, 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी उठाई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी और फायर विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।