Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Ajnala MLA Kuldeep Singh Dhaliwal strongly condemned the blasts that took place in Punjab.
{"_id":"69fc24e388a606c9f7057b2b","slug":"video-ajnala-mla-kuldeep-singh-dhaliwal-strongly-condemned-the-blasts-that-took-place-in-punjab-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अजनाला विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब में हुए धमाकों की कड़ी निंदा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजनाला विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब में हुए धमाकों की कड़ी निंदा की
अजनाला से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब में हाल ही में हुए धमाकों की घटनाओं पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इन्हें बेहद गंभीर बताया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में अमन-शांति खराब करने की बड़ी साजिश रची जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा।
धालीवाल ने बताया कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र के गांवों के विकास कार्यों को लेकर सरपंचों, जेई और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इसी दौरान पंजाब की मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की गई।
उन्होंने जालंधर के बीएसएफ चौक और अमृतसर के खासा इलाके में हुए धमाकों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं। उन्होंने कहा कि यह पंजाब की शांति और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं।
विधायक धालीवाल ने केंद्र सरकार और बीएसएफ की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है और यहां सुरक्षा की जिम्मेदारी काफी हद तक केंद्रीय एजेंसियों पर है। उन्होंने कहा कि बीएसएफ को 50 किलोमीटर तक के क्षेत्र में विशेष अधिकार दिए गए हैं, इसके बावजूद ड्रोन के जरिए नशा और हथियारों की तस्करी कैसे जारी है, यह गंभीर चिंता का विषय है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें पंजाब का माहौल खराब कर राजनीतिक लाभ लेना चाहती हैं। धालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को अस्थिर नहीं होने देगी और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान कई बार केंद्र सरकार से सीमा सुरक्षा मजबूत करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। इसके बावजूद पंजाब सरकार ने अपने स्तर पर एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाने जैसे कदम उठाए हैं।
अंत में धालीवाल ने पंजाब के लोगों से सतर्क रहने और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि यदि कोई पंजाब को अस्थिर करने की कोशिश करेगा तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।