Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Mamata's reign of terror has been defeated in Bengal former Minister JP Dalal stated In Bhiwani
{"_id":"69fc20f7510915162206b9d1","slug":"video-mamatas-reign-of-terror-has-been-defeated-in-bengal-former-minister-jp-dalal-stated-in-bhiwani-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में पूर्व मंत्री जेपी दलाल बोले- बंगाल में ममता के आतंक की हुई हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में पूर्व मंत्री जेपी दलाल बोले- बंगाल में ममता के आतंक की हुई हार
पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने बंगाल में ममता की हार को उनके आतंक की हार बताकर आरोप लगाने की बजाय ममता को मंथन करने की सलाह दी। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरा होने व राहुल के आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी।
पांच राज्यों के चुनावों व उनमें बंगाल में पहली बार कमल खिलने पर देश में बड़ा राजनीति बदलाव आया है। इसके बाद पक्ष विपक्ष में सियासी बयानबाजी हो रही है। इसी बीच भिवानी पहुंचे हरियाणा के पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने बंगाल की जीत के साथ ममता के आरोपों, ऑपरेशन सिंदूर का एक साल होने और महंगाई को लेकर राहुल के बयानों पर जेपी दलाल ने एक एक कर पलटवार किया। जेपी दलाल ने पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों पर कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता के आतंक की हार हुई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल में आतंक खत्म कर सुशासन कायम करेगी। भाजपा अब पिछड़े बंगाल को विकसित बनाने का काम करेगी। वहीं ममता के आरोपों व इस्तीफा ना देने पर जेपी दलाल ने कहा कि ये ममता की छोटी सोच है, वो संविधान को माने और विचार करे की क्या नौबत आई कि वो खुद हार गई। ऑपरेशन सिंदूर के एक साल होने पर जेपी दलाल ने कहा कि पाक की आतंकी गतिविधियों को देखते हुए उसे सबक सिखाना जरूरी था।
उन्होंने पाक से बदला लेने पर सेना के पराक्रम को सलाम किया और मोदी नेतृत्व को बधाई। जेपी दलाल ने कहा कि मोदी ने घर में घुसकर बदला लिया, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। वहीं राहुल गांधी द्वारा कामर्सियल गैस के दाम बढ़ाने को महंगाई का बंब बताने पर जेपी दलाल ने कहा कि ये वैश्विक संकट है, पूरी दुनिया के देशों में गैस महंगी हुई है। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों के मुकाबले भारत में दाम नाममात्र बढ़े हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।