{"_id":"6ad08e9602ede80885084073","slug":"video-tractor-overturns-in-a-field-in-lohani-village-bhiwani-35-year-old-farmer-dies-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी के लोहनी गांव में खेत में पलटा ट्रैक्टर, 35 वर्षीय किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के लोहनी गांव में खेत में पलटा ट्रैक्टर, 35 वर्षीय किसान की मौत
जिले के गांव लोहनी में खेत में खेती-बाड़ी का काम करते समय ट्रैक्टर पलटने से करीब 35 वर्षीय विजय कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक अपने परिवार का पालन-पोषण खेती-किसानी करके करता था। उसके परिवार में छह साल का बेटा और करीब एक साल की बेटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय कुमार खेत में ट्रैक्टर से कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर पलट गया और वह उसके नीचे दब गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल विजय कुमार की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत आवश्यक कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला दुर्घटनावश हुआ पाया गया है। फिलहाल किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने नहीं आई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। विजय कुमार की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।