{"_id":"69fc2b566de31720680f3445","slug":"video-grocery-shop-reduced-to-ashes-due-to-fire-in-pingawan-in-nuh-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"नूंह में भीषण आग: पिनगवां में परचून की दुकान राख, 20 लाख का सामान और नकदी जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह में भीषण आग: पिनगवां में परचून की दुकान राख, 20 लाख का सामान और नकदी जलकर खाक
नूंह जिले के कस्बा पिनगवां के ढाणा मोड़ पर बुधवार देर रात एक परचून की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
दुकानदार मुस्तकीम ने बताया कि दुकान में करीब 20 लाख रुपये का सामान रखा हुआ था। इसके अलावा करीब ढाई लाख रुपये की नकदी भी दुकान के अंदर मौजूद थी, जो आग में पूरी तरह जल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।