सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Amritsar News ›   The Jathedars appointed by the Sarbat Khalsa have welcomed the anti-sacrilege law.

सरबत खालसा द्वारा नियुक्त जत्थेदारों ने बेअदबी विरोधी कानून का किया स्वागत

Nivedita Nivedita
Updated Thu, 07 May 2026 10:33 AM IST
The Jathedars appointed by the Sarbat Khalsa have welcomed the anti-sacrilege law.
सरबत खालसा द्वारा नियुक्त जत्थेदार भाई ध्यान सिंह मंड और अन्य पंथक नेताओं ने पंजाब विधानसभा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने के लिए पारित सख्त कानून का स्वागत किया है। जत्थेदार मंड ने कहा कि यह फैसला भले देर से लिया गया हो, लेकिन “देर आए दुरुस्त आए” वाली बात है। उन्होंने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब पूरी मानवता के गुरु हैं और उनकी बेअदबी रोकने के लिए किया गया हर कानूनी प्रयास स्वागत योग्य है। जत्थेदार मंड ने शिरोमणि अकाली दल और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि अकाली शासन के दौरान हुई बेअदबी घटनाओं में दोषियों को पकड़ने के बजाय राजनीतिक हितों के लिए उन्हें संरक्षण दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि एसजीपीसी अब पंथ की नहीं बल्कि बादल परिवार की प्रवक्ता बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के 116 सदस्यों ने सर्वसम्मति से कानून पारित किया, जबकि बादल परिवार से जुड़े सदस्य सदन से गैरहाजिर रहे, जो उनकी पंथ के प्रति गंभीरता पर सवाल खड़े करता है। मौजूदा जत्थेदारों की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए मंड ने कहा कि अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार की ताजपोशी हमेशा संगत की मौजूदगी में होती रही है, लेकिन वर्तमान जत्थेदारों की नियुक्ति रात के अंधेरे में और गुप्त तरीके से की गई, जिसे पंथ स्वीकार नहीं करता। उन्होंने आरोप लगाया कि ये जत्थेदार पंथ की आवाज उठाने के बजाय लिफाफा कल्चर के तहत बादल परिवार के निर्देशों पर काम कर रहे हैं। पंथक नेताओं ने कहा कि विधानसभा एक पवित्र सदन है और वहां सर्वसम्मति से लिया गया फैसला सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस कानून का विरोध कर रहे हैं, उनकी राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है। मंड ने कहा कि अगर कोई सरकार अच्छा काम करती है तो उसकी प्रशंसा होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि पहले बेअदबी के आरोपियों को कुछ महीनों में जमानत या सरकारी संरक्षण मिल जाता था, लेकिन नए कानून से ऐसे तत्वों पर लगाम लगेगी। इस दौरान बंदी सिंहों की रिहाई का मुद्दा भी उठाया गया। नेताओं ने कहा कि जो सिख अपनी सजा पूरी कर चुके हैं, उन्हें रिहा न करना मानवाधिकारों और कानून दोनों के खिलाफ है। भाई बलवंत सिंह राजोआणा के मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने पुराने जत्थेदारों पर भी निशाना साधा। अंत में जत्थेदार मंड ने खालसा पंथ से अपील की कि राजनीतिक दलों और गुटबाजी से ऊपर उठकर गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मान के लिए बनाए गए इस कानून का समर्थन किया जाए। उन्होंने केंद्र सरकार से एसजीपीसी चुनाव समय पर करवाने की मांग भी की, ताकि संस्था को “एक परिवार के कब्जे” से मुक्त कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

आठ दिन से अंधेरे में गांव, महिलाओं ने सड़क जाम कर जताया गुस्सा; VIDEO

07 May 2026

हर्धन गांव में अखंड हरि कीर्तन का हुआ आयोजन, VIDEO

07 May 2026

श्मशान घाट पर निर्धारित किये जाएंगे लकड़ियों के दाम, VIDEO

07 May 2026

Bhopal: 70 साल के वकील नाना ने पार कर दी सारी हदें, बच्ची ने मां से जो बताया सुनकर होश उड़ जाएंगे

06 May 2026

तो बच जाते लोग..! Jabalpur Bargi Dam Cruise Accident पर बड़ा खुलासा, हेल्पर चला रहा था क्रूज!

06 May 2026
विज्ञापन

आयकर के नए कानून में पूंजीगत लाभ के नियम हुए सरल

06 May 2026

Meerut: हापुड़ रोड स्थित ग्रैंड स्क्वायर कॉम्प्लेक्स पर आवास विकास परिषद ने की सीलिंग की कार्रवाई, बताया अवैध निर्माण

06 May 2026
विज्ञापन

LLB के छात्र को गोलियों से भूना, देखें वीडियो

06 May 2026

Muzaffarnagar: राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए निकाली जागरूकता रैली

06 May 2026

Meerut: औघड़नाथ मंदिर के बाहर बैठे संदिग्धों को हटाया, कैंट क्षेत्र में बढ़ी पुलिस की सख्ती, सत्यापन होगा शुरू

06 May 2026

Meerut: कैंट क्षेत्र में बढ़ी पुलिस की सख्ती, कई गाड़ियों से उतरवाई काली फिल्म, संदिग्धों को भी रोका

06 May 2026

Meerut: संदिग्ध वाहनों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई वाहन सीज़, कई के हुए चालान

06 May 2026

ग्रैंड स्क्वायर सील: किराए पर दुकान लेने वाले व्यापारियों में गुस्सा, बोले...हमें नोटिस के बारे में नहीं दी जानकारी, आज लग रही सील, कहां लेकर जाएं लाखों का माल, किराया भी दिया एडवांस

06 May 2026

गुरुग्राम: सुविधाओं की कमी से जूझ रहे एथलेटिक्स खिलाड़ी, नए सिंथेटिक ट्रैक और स्टेडियम की मांग

06 May 2026

फर्जी दवाई बिल और स्टॉक में हेराफेरी: गुरुग्राम में एचआर मैनेजर गिरफ्तार, 1.50 करोड़ गबन का आरोप

06 May 2026

Faridabad: फरीदाबाद की नीरांजना पुनिया ने जीती सीनियर नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

06 May 2026

गुरुग्राम: नकाबपोश युवक ने कंपनी कर्मचारी पर कट्टे से की फायरिंग, चेहरे व आंख पर छर्रे लगने से घायल

06 May 2026

Delhi: जेएनयू एमबीए में दाखिला के लिए 15 मई तक करें पंजीकरण

06 May 2026

Delhi: एमसीडी की मच्छर जनित बीमारियों से लड़ने की तैयारी, निगम ने साझा की कार्ययोजना

06 May 2026

यमुनानगर: पुलिस मुठभेड़ में धरा गया आरोपी, लूट मामले में था वांछित

06 May 2026

कानपुर: महाराजपुर में मामूली विवाद ने लिया हिसंक रूप, छ घायल

06 May 2026

बकरे पर 'अल्लाह-पैगंबर', 3 लाख तक पहुंची बोली

06 May 2026

राजनांदगांव: हेलीपैड घोटाले पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, पुराने को नया बताकर भुगतान का आरोप

06 May 2026

Rewa News: लिफ्ट बनी कैदखाना, रीवा रेलवे स्टेशन पर मरम्मत के दौरान 9 यात्री 3 घंटे तक फंसे, मची अफरातफरी

06 May 2026

Meerut: मवाना गन्ना समिति पर खाद न मिलने से किसानों का हंगामा, धरना देकर सौंपा ज्ञापन

06 May 2026

VIDEO: कांग्रेस ने जनसमस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन, पूर्व विधायक बोले- सरकार जनहित के कार्य करने में विफल

06 May 2026

कुलपति बोले- पंत विवि को दुनिया के टॉप 100 विश्वविद्यालयों में शुमार करना लक्ष्य

Chhattisgarh: बालोद में कलयुगी बेटे का कहर, मां-बाप पर जानलेवा हमला, छुरी से किए कई वार

06 May 2026

सोनभद्र में मिली मेडिकल कॉलेज के जेआर प्रशासक की लाश, VIDEO

06 May 2026

बुरहानपुर में सनसनी: थाने में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, शिकायत नहीं सुनने पर भड़का; खुद पर डाला पेट्रोल

06 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed