{"_id":"6a0405394a53b173b20c19a7","slug":"video-bikram-majithia-produced-in-amritsar-court-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर अदालत में बिक्रम मजीठिया की पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया बुधवार को अमृतसर की अदालत में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह से जुड़े मानहानि मामले में पेश हुए। सुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत में मजीठिया ने दावा किया कि इस केस में तीन आरोपी थे अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और आशीष खेताप। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और आशीष खेतान ने उनसे माफी मांग ली थी, जिसके बाद उन्होंने दोनों को माफ कर दिया।
मजीठिया ने कहा कि वह “दरियादिल इंसान” हैं और जो अपनी गलती मान ले, उसे माफ करने में विश्वास रखते हैं। हालांकि उन्होंने आरोप लगाया कि संजय सिंह इस मामले को लंबे समय तक लटकाते रहे। उन्होंने कहा कि करीब 10 साल पुराने इस केस में कई बार तारीखें पड़ीं, लेकिन संजय सिंह चार बार अदालत में पेश नहीं हुए। मजीठिया ने बताया कि आज आखिरकार क्रॉस एग्जामिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है और उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।
अकाली नेता ने पंजाब सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि एक निजी मानहानि मामले में सरकारी वकीलों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो सरकार की सीधी दखलअंदाजी को दर्शाता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जैसे आम आदमी पार्टी के अन्य नेता पार्टी छोड़ रहे हैं, कहीं संजय सिंह भी न भाग जाएं।
इस दौरान मजीठिया ने Punjab Vigilance Bureau पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विजिलेंस ब्यूरो पंजाब का “सबसे भ्रष्ट विभाग” बन चुका है। मजीठिया ने सीबीआई द्वारा विजिलेंस दफ्तर पर की गई रेड का हवाला देते हुए कहा कि आजाद भारत के इतिहास में पहली बार भ्रष्टाचार रोकने वाले विभाग पर ही भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते छापेमारी हुई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि विजिलेंस विभाग का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने और सौदेबाजी के लिए किया जा रहा है। मजीठिया ने भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब पुलिस और विजिलेंस ब्यूरो का इस्तेमाल राजनीतिक हितों के लिए किया जा रहा है, जिससे कानून व्यवस्था और प्रशासनिक प्रणाली प्रभावित हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।