Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Chairperson Inaugurates 14 Construction Projects Worth ₹1.40 Crore; Sudha Khatik Says: "The Town's Landscape Will Be Transformed"
{"_id":"6a039159254f4ce4090b4f15","slug":"video-chairperson-inaugurates-14-construction-projects-worth-rs140-crore-sudha-khatik-says-the-towns-landscape-will-be-transformed-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: चेयरपर्सन ने किया 1.40 करोड़ के 14 निर्माण कार्यों का उद्घाटन, सुधा खटीक ने कहा- बदलेगी कस्बे की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: चेयरपर्सन ने किया 1.40 करोड़ के 14 निर्माण कार्यों का उद्घाटन, सुधा खटीक ने कहा- बदलेगी कस्बे की तस्वीर
मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे में जर्जर सड़कों और जल निकासी की समस्या से राहत दिलाने के लिए मंगलवार को नगर पंचायत की ओर से 14 निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया गया। नगर पंचायत चेयरपर्सन सुधा खटीक ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों के साथ विभिन्न वार्डों में पहुंचकर करीब 1.40 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। इन निर्माण कार्यों में नाला, सीसी रोड और पानी निकासी से जुड़े कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं। लंबे समय से खराब सड़कों और जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों ने निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई। उद्घाटन के दौरान कई स्थानों पर चेयरपर्सन का फूल-मालाओं से स्वागत भी किया गया। चेयरपर्सन सुधा खटीक ने कहा कि पांडव नगरी का लगातार विकास कराया जा रहा है। पहले कस्बे के मुख्य मार्गों की कनेक्टिविटी को बेहतर किया गया और अब विभिन्न वार्डों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली सड़कों का सीसी रोड के रूप में निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हस्तिनापुर के विकास को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक उपेक्षा झेलने वाली पांडव नगरी अब तेजी से विकास की ओर बढ़ रही है। नगर पंचायत क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कराए जा रहे हैं। इस दौरान सभासद रोहित, धर्मेंद्र, नीरज, सोमनाथ पपनेजा पपनेजा, गोपाल कुकरेजा, राजेश बत्रा, विजयपाल चौहान, अमनपाल सहित नगर पंचायत कर्मचारी, व्यापारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।