{"_id":"6a03371f653cfaa35202a292","slug":"video-shahzadpur-chc-scam-exposed-by-cm-flying-and-health-department-team-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: शहजादपुर सीएचसी घोटाले का सीएम फ्लाइंग व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: शहजादपुर सीएचसी घोटाले का सीएम फ्लाइंग व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया खुलासा
शहजादपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को सीएम फ्लाइंग टीम ने भ्रष्टाचार के एक अनोखे मामले को उजागर किया है। मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर (एमपीएचडल्ब्यू) 74 हजार के मूल वेतन की जगह हर महीने 7.80 लाख रुपये वेतन डलवा रहा था। अधिकारियों संग मिलकर कर्मचारी ने 94 लाख रुपये का गबन कर दिया। यह गबन 2022 से 2024 के बीच में जुड़े हैं। सीएम फ्लाइंग व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से दबिश देकर मामले को उजागर किया।
शहजादपुर पुलिस को तहरीर देकर सपेहड़ा निवासी एमपीएचडब्ल्यू जरनैल सिंह और उस समय के एसएमओ तरुण प्रसाद पर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। यह कार्रवाई अमानत में ख्यानत, धोखाधड़ी, दस्तावेजों की जालसाजी आदि धाराओं के तहत की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि इतना वेतन डीजी हेल्थ हरियाणा का भी नहीं है। तरुण प्रसाद अभी भी बराड़ा सीएचसी में एसएमओ के पद पर कार्यरत है।
सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई के दौरान की भाग निकला कर्मचारी
सीएम फ्लाइंग को गुप्त सूचना मिली थी कि जरनैल सिंह नामक कर्मचारी अपने वेतन से कई गुना अधिक राशि निकाल रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए सीएम फ्लाइंग की टीम ने इंस्पेक्टर राजेश और सब इंस्पेक्टर परमिंद्र सिंह की अगुवाई में सुबह 10 बजे सीएचसी शहजादपुर पहुंच गई थी। टीम के साथ सिविल सर्जन कार्यालय से नोडल अधिकारी डॉ. विपिन भंडारी और लेखा शाखा की टीम भी मौजूद रही। जैसे ही संयुक्त टीम ने सीएचसी स्टाफ को पूछताछ के लिए कार्यालय में बुलाया तो आरोपी जरनैल सिंह टीम को चकमा देकर मौके से भाग गया। सीएम फ्लाइंग की टीम में एएसआई जनक राज, सुखविंद्र, हेड कांस्टेबल बलजिंद्र शामिल रहे। टीम की यह कार्रवाई सात घंटे तक चली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।