फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Message of patriotism given in Tiranga Yatra, Vande Mataram resonated

Ambala News: तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का दिया संदेश, वंदे मातरम गुंजायमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Message of patriotism given in Tiranga Yatra, Vande Mataram resonated
अंबाला छावनी में तिरंगा यात्रा के दौरान मौजूद कैबिनेट मंत्री अनिल विज व कार्यकर्ता। प्रवक्ता
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर छावनी में ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में निकाली यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर छावनी में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में देशभक्ति के रंग में रंगे मंत्री विज देशभक्ति गीतों की धुनों पर थिरकते नजर आए और उन्होंने हाथ में तिरंगा लहराकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए।
एसडी मंदिर से शुरू होकर सब्जी मंडी, चौड़ा बाजार, बजाजा बाजार और सदर चौक होते हुए निकली इस यात्रा का शहरवासियों ने छतों से फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन


कांग्रेस पर साधा निशाना
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता की भूखी कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण देश का दुखद विभाजन हुआ। इसमें 10 लाख लोग शहीद और करोड़ों बेघर हुए। उन्होंने कांग्रेस को कातिल करार दिया। यात्रा में हजारों कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed