{"_id":"6a7f81eb976b6aaefe0658f4","slug":"jhinda-said-we-were-cheated-we-were-about-to-end-the-protest-when-the-police-resorted-to-lathi-charge-ambala-news-c-36-1-amb1002-167896-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: झींडा बोले- हमारे साथ धोखा किया, धरना खत्म करने वाले थे तभी पुलिस ने कर दिया लाठीचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: झींडा बोले- हमारे साथ धोखा किया, धरना खत्म करने वाले थे तभी पुलिस ने कर दिया लाठीचार्ज
विज्ञापन
घटना के बाद शुक्रवार सुबह वीडियो जारी कर बात करते प्रधान जगदीश सिंह झींडा। वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कहा- सीएम हाउस से फोन आया था और कार्रवाई का मिला था आश्वासन
- वीरवार रात जीटी रोड पर हुए बवाल के मामले में एचएसजीपीसी प्रधान ने की प्रेसवार्ता
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने पुलिस प्रशासन पर धोखा देने और संगत को गुमराह करने का आरोप लगाया है। जग्गी सिटी सेंटर के सामने जीटी रोड पर हुए बवाल और लाठीचार्ज के मामले में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए झींडा ने वीरवार रात हुई घटना का ब्योरा दिया और कहा कि जब बातचीत के जरिए मसला हल होने वाला था, तब पुलिस ने बर्बरता दिखाई।
जगदीश सिंह झींडा ने बताया कि रात करीब 8:13 बजे उनकी पुलिस के आला अधिकारियों के साथ लगातार बातचीत चल रही थी। इसी दौरान मुख्यमंत्री आवास से भी फोन आया, जहां से उन्हें मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। झींडा के मुताबिक, हम प्रशासन के आश्वासन से संतुष्ट थे और धरना समाप्त करने की घोषणा करने ही वाले थे लेकिन इसी बीच पुलिस ने अचानक संगत पर वाटर कैनन चला दी और आंसू गैस के गोले दाग दिए।
जीटी रोड किया था जाम
वीरवार को सिख समाज के लोगों ने पंजोखरा साहिब से आगे बढ़ते हुए पुलिस की चार बैरिकेडिंग तोड़ दी थीं। इसके बाद प्रदर्शनकारी जग्गी सिटी सेंटर के सामने जीटी रोड पर पहुंच गए थे और यातायात ठप कर दिया थ। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने पहले चेतावनी दी और आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बावजूद जब प्रदर्शनकारी जीटी रोड से नहीं हटे, तो रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए भीड़ को दौड़ा-दौड़ा कर खदेड़ दिया।
विज्ञापन
पथराव और हमले में डीएसपी घायल
कार्रवाई के दौरान स्थिति और अधिक उग्र हो गई। प्रदर्शनकारियों की ओर से जमकर पथराव किया गया। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने धारदार हथियारों का प्रयोग भी किया, जिससे एक डीएसपी सहित कई अन्य पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।