{"_id":"6a7f8233e18b13ba92096771","slug":"eej-festival-celebrated-with-great-enthusiasm-unique-colors-of-haryanvi-culture-were-seen-ambala-news-c-36-1-amb1001-167889-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तीज महोत्सव की धूम, हरियाणवी संस्कृति का दिखा अनूठा रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तीज महोत्सव की धूम, हरियाणवी संस्कृति का दिखा अनूठा रंग
विज्ञापन
अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज की छात्रा हर घर तिरंगा अभियान के तहत सेल्फी लेते हुए। प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज और जीएमएन कॉलेज ऑफ नर्सिंग में हरियाणा कला परिषद के सहयोग से तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। युवा एवं सांस्कृतिक विभाग तथा महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में हुए इस समारोह में हरियाणवी लोक-संस्कृति की अद्भुत छटा देखने को मिली।
नगर परिषद अंबाला के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि लोक-संस्कृति हमारी पहचान और गौरव है, जो नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ती है।
कार्यक्रम के दौरान हरियाणा कला परिषद के कलाकार प्रकाश मलिक और उनके दल ने पारंपरिक प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। इस मौके पर आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ना शिक्षा का अभिन्न अंग है।
विज्ञापन
इस अवसर पर डॉ. रामलखन माली, डॉ. चंद्रपाल पूनिया, डॉ. नेहा अग्रवाल, यशस्वी शर्मा और डॉ. रमा रानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. मंजीत कौर और डॉ. अमित ने किया।