{"_id":"6a02e007b45f1ca1c50089ce","slug":"video-vanasha-fagata-ka-byana-para-sasatha-karanae-bhashhanae-ka-paltavara-bl-kaii-jahal-ha-ta-hama-lga-usa-sakha-naha-sakata-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"विनेश फोगाट के बयान पर सांसद करण भूषण का पलटवार, बोले- कोई जाहिल है तो हम लोग उसे सिखा नहीं सकते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनेश फोगाट के बयान पर सांसद करण भूषण का पलटवार, बोले- कोई जाहिल है तो हम लोग उसे सिखा नहीं सकते
यूपी में गोंडा के नवाबगंज स्थित नंदनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय ओपन सीनियर नेशनल रैंकिंग कुश्ती चैंपियनशिप चल रही है। इसके अंतिम दिन मंगलवार को कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने महिला और पुरुष पहलवानों से परिचय प्राप्त करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस दौरान सांसद ने विनेश फोगाट के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई “बेशर्म” जैसे शब्दों का प्रयोग करता है तो यह उसकी मानसिकता को दर्शाता है। कोई जाहिल है तो उसको हम लोग सिखा नहीं सकते। हर किसी को अपनी मर्यादा पता होनी चाहिए। हम लोगों को भी कई बातें बुरी लगती हैं, लेकिन हम कुछ नहीं कहते।
सांसद ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर से करीब 1400 महिला और पुरुष पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। फ्री-स्टाइल और ग्रीको-रोमन दोनों वर्गों की स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने नंदनी नगर के सेमी-डोम इंफ्रास्ट्रक्चर को एशिया के चुनिंदा बेहतर कुश्ती केंद्रों में शामिल बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।