{"_id":"6a0202d992f745ca68023d0f","slug":"video-demands-raised-in-honor-of-baba-narpat-singh-memorandum-submitted-to-sdm-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: बाबा नरपत सिंह के सम्मान में उठीं मांगें, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बाबा नरपत सिंह के सम्मान में उठीं मांगें, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मेरठ। 1857 की क्रांति के अमर नायक बाबा नरपत सिंह के सम्मान में विभिन्न मांगों को लेकर सामाजिक संगठनों व क्षेत्रीय लोगों ने एसडीएम उदित नारायण सेंगर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अमर शहीद बाबा नरपत सिंह अकलपुरा के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और उनके नाम को स्थायी पहचान देने की मांग की गई। ज्ञापन में मांग की गई कि मेरठ में निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के किसी मुख्य ब्लॉक या संकाय का नाम अमर शहीद बाबा नरपत सिंह के नाम पर रखा जाए, ताकि खिलाड़ी उनके संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा ले सकें। इसके अलावा दादरी नेशनल हाईवे पर उनकी स्मृति में एक भव्य स्मृति द्वार बनाए जाने की मांग भी उठाई गई। प्रतिनिधिमंडल ने सरधना तहसील के मुख्य चौराहे पर बाबा नरपत सिंह की आदमकद प्रतिमा स्थापित कराने की मांग करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान मजबूत होगी और आने वाली पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित हो सकेगी। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि केंद्र सरकार के ‘अमृत सरोवर ऑफ 1857’ और ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत प्रदेश के विद्यालयों और महाविद्यालयों में बाबा नरपत सिंह के जीवन पर आधारित विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा उनके इतिहास को शैक्षिक पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। इसके अलावा बाबा नरपत सिंह के नाम पर सरधना क्षेत्र में महिला महाविद्यालय की स्थापना और किसी प्रमुख मार्ग का नामकरण किए जाने की मांग भी प्रशासन के समक्ष रखी गई। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस दौरान मेजर हिमांशु, डॉ. प्रियव्रत सिंह, डॉ. भगवान सिंह, तेजवीर सिंह, अजय सैनी, डॉ. अमित पाण्डेय, दीपमाला, दीपिका, शीतल, गौरव सिंह, नागेंद्र सिंह, चंद्रपाल, सुरेश सैनी, गौरव आनंद सहयोगी, सुनील प्रधान, कालूचरण, राजकुमार, राहुल, कपिल सैनी, कृपाल सिंह, सोनू कुमार, विजयपाल आर्य, सुनील फौजी और शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।