{"_id":"6a01b177201ba334ed0d7133","slug":"bank-manager-threatens-filling-station-salesman-with-pistol-shaped-lighter-in-pilibhit-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बैंक मैनेजर ने पिस्टलनुमा लाइटर से फिलिंग स्टेशन के सेल्समैन को धमकाया, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बैंक मैनेजर ने पिस्टलनुमा लाइटर से फिलिंग स्टेशन के सेल्समैन को धमकाया, गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 11 May 2026 04:07 PM IST
पीलीभीत के थाना पूरनपुर क्षेत्र के समरथ फिलिंग स्टेशन पर सीएनजी के प्रेशर को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि आईसीआईसीआई की पलियाकलां शाखा के ब्रांच मैनेजर शिवनाथ ने पिस्टलनुमा वस्तु दिखाकर सेल्समैन को धमका दिया। मामले में पुलिस ने बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पिस्टलनुमा वस्तु भी बरामद कर लिया, जो पिस्टल के आकार का लाइटर निकला।
फिलिंग स्टेशन के सेल्समैन ग्राम खमरिया निवासी नंदपाल की तहरीर पर थाना पूरनपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। तहरीर में नंदपाल ने बताया कि वह पीलीभीत रोड स्थित समरथ फिलिंग स्टेशन पर सीएनजी सेल्समैन के रूप में कार्य करते हैं। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे एक कार से ब्रांच मैनेजर फिलिंग स्टेशन आया। सीएनजी का प्रेशर पूछने पर उसने लगभग 200 प्रेशर बताया, जबकि मशीन पर प्रेशर 190 था। इसी बात को लेकर कार चालक से विवाद हो गया। आरोप है कि कार सवार ब्रांच मैनेजर ने आवेश में आकर अभद्रता की और गाड़ी से पिस्टलनुमा वस्तु निकालकर धमकी दी।
मौके पर आसपास के लोग एकत्र होने पर बैंक मैनेजर वहां से चला गया। सूचना मिलने पर पूरनपुर पुलिस ने प्रकरण की जांच कर सीसीटीवी फुटेज देखी। फुटेज में ब्रांच मैनेजर शिवनाथ को कार से पिस्टलनुमा वस्तु निकालते हुए देखा गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में बरामद पिस्टलनुमा वस्तु पिस्टल न होकर लाइटर पाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।