फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A huge Jyoti Yatra was held in Bilsanda

Pilibhit News: बिलसंडा में धूमधाम से निकाली गई विशाल ज्योति यात्रा

Sun, 25 Oct 2026 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 25 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
A huge Jyoti Yatra was held in Bilsanda
बिलसंडा में निकली ज्योति यात्रा में झाकी । संवाद - फोटो : Social Media
बिलसंडा। नगर में शुक्रवार की देर शाम को विशाल ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा में मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा देवीस्थान मंदिर से शुरू होकर मोहल्ला हाथीखाना, कॉलेज रोड, थाना रोड, मैन मार्केट, गोला रोड होती हुई वापस देवी स्थान मंदिर पर संपन्न हुई। यात्रा में कलाकारों ने करतब दिखाए। हनुमान, जामवंत के स्वरूप की झांकिया भी आकर्षण का केंद्र रहीं। ज्योति यात्रा का नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। चेयरमैन डीके गुप्ता ने अपने आवास पर यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत कर जलपान कराया। व्यवस्था के आयोजक देवदत्त सक्सेना, अवनीश जायसवाल, रमेश जायसवाल, राजीव गुप्ता, अनिल गुप्ता, विकास जायसवाल आदि मौजूद रहे। यात्रा के पश्चात कन्याभोज कराया गया। नगर वासियों में प्रसाद वितरण कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed