Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Mother Accuses Brother-in-Law of Raping Daughter; Files Complaint with SSP; Police Take Accused into Custody.
{"_id":"6a00bfc751bbac4de306558c","slug":"video-mother-accuses-brother-in-law-of-raping-daughter-files-complaint-with-ssp-police-take-accused-into-custody-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: मां ने लगाया देवर पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप, एसएसपी से की शिकायत, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मां ने लगाया देवर पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप, एसएसपी से की शिकायत, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
मेरठ। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव कुण्डा निवासी एक महिला ने अपने देवर पर पुत्री के साथ दुष्कर्म व ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। लगाते हुए पीड़िता ने थाना पुलिस पर शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने महिला की तहरीर पर प्राथमिकी की दर्ज कर आरोपी देवर को हिरासत में ले लिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति की वर्ष 2016 में मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि उसकी पुत्री जो घटना के समय नाबालिग थी, के साथ उसके चाचा ने डरा-धमकाकर करीब चार वर्षों तक दुष्कर्म किया। करीब दो माह पूर्व पुत्री ने घटना की जानकारी मां को दी। महिला के अनुसार जब उसने अपने सास ससुर को मामले की जानकारी दी तो उन्होंने उल्टा मारपीट की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह अपनी पुत्री को लेकर मेरठ में रहने लगी। आरोप है कि छह मई को ससुराल पक्ष ने बच्चों के नाम जमीन कराने का बहाना बनाकर उन्हें गांव बुलाया। वहां ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बेटी को अपने पास रोक लिया। बाद में पुत्री ने फोन कर बताया कि उसके साथ गलत काम किया जा रहा है। इस पर महिला अपनी बहनों के साथ गांव पहुंची और थाना हस्तिनापुर में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने एसएसपी से भी मामले की शिकायत की। इसके बाद थाना पुलिस ने रविवार को महिला को थाने बुलाया जहां पर महिला की तहरीर पर आरोपी देवर के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिक की दर्ज कर हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी कुंडा निवासी सूरज है। और मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।