{"_id":"6a006bd62092db499e01f6bb","slug":"video-on-mothers-day-union-minister-jitendra-singh-plants-sapling-bhu-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"मदर्स डे पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बीएचयू में किया पौधरोपण, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदर्स डे पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बीएचयू में किया पौधरोपण, VIDEO
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मदर्स डे के अवसर पर रविवार को बीएचयू में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपनी माताजी के नाम से पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए इस अभियान से जुड़ने और अपनी मां के नाम पर पौधे लगाने की अपील की।
बीएचयू प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री ने साथी सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर में लगी अत्याधुनिक मशीनों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और उनके रखरखाव व मेंटेनेंस खर्च के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर बीएचयू के कुलपति, आईआईटी के निदेशक तथा साथी सेंटर के उप समन्वयक प्रो. बिरंची शर्मा समेत अन्य अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।