{"_id":"6a006802d4138ce4be05deca","slug":"video-clash-between-two-groups-over-tree-cutting-five-injured-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, सेवानिवृत्त फौजी समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, सेवानिवृत्त फौजी समेत पांच घायल
आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव मल्लापुरा में पेड़ की डाली काटने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। मारपीट में सेवानिवृत्त फौजी समेत दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया। गांव मल्लापुरा निवासी अनिल पुत्र कंचन सिंह ने बताया कि गांव के सत्यवीर पुत्र निरंजन सिंह के बबूल के पेड़ की एक डाली टूटकर उनके टीन शेड पर गिर गई थी, जिसे उठाकर उन्होंने अपने घर पर रख लिया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर सत्यवीर पक्ष के लोग राइफल, लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। शोर सुनकर चाचा सेवानिवृत्त फौजी छत्रपाल पुत्र विजेंद्र सिंह व अनिल मौके पर पहुंचे तो उनपर लाठी-डंडों और फरसे से हमला कर दिया। हमले में छत्रपाल और अनिल गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। वहीं दूसरे पक्ष के वीर प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि अनिल पक्ष के लोग उनकी जमीन पर खड़े पेड़ को काट रहे थे। विरोध करने पर उन पर हमला कर दिया गया। मारपीट में सत्यवीर, सिपेद्र व निवेदन सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि पेड़ काटने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मारपीट में पांच लोग घायल हुए हैं। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।