{"_id":"6a006b3d168b529c200473e4","slug":"video-amatha-ma-mahalo-na-aarakashhanae-ka-samarathana-ma-kagarasa-sapa-sahata-vapakashha-thal-para-sathha-nashana-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में महिलाओं ने आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस, सपा सहित विपक्षी दलों पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में महिलाओं ने आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस, सपा सहित विपक्षी दलों पर साधा निशाना
अमेठी में 33 फीसदी महिला आरक्षण बिल के समर्थन में रविवार को गौरीगंज स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय के सामने महिलाओं ने टेंट लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान महिलाओं ने कांग्रेस, सपा समेत अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ नाराजगी जताई।
प्रदर्शन में शामिल रेखा मिश्र ने कहा कि यह केवल विरोध नहीं, बल्कि महिलाओं की आवाज और उनके अधिकारों की मांग है। उनका कहना था कि महिला आरक्षण को लेकर राजनीतिक दल गंभीर नहीं हैं, जिससे महिलाओं में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन करने के बजाय विरोध किया, जिससे महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा है। मुसाफिरखाना की मुरता भरद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए आरक्षण की पहल की है, लेकिन विपक्षी दल इसमें बाधा डाल रहे हैं। सुमन सिंह ने कहा कि आधी आबादी की बात करने वाले नेता महिलाओं को उनका अधिकार देने के समय पीछे हट जाते हैं। विजय लक्ष्मी ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को उनका हक देने का प्रयास कर रही है, लेकिन कुछ दल संसद में इसका विरोध कर रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि जब तक उन्हें उनका अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।