{"_id":"6a7f6b2c9008c45729064b9a","slug":"woman-abducted-and-raped-amethi-news-c-96-1-ame1002-173369-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: महिला का अपहरण कर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: महिला का अपहरण कर किया दुष्कर्म
Sat, 15 Aug 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजारशुकुल। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पत्नी का अपहरण, बंधक बनाने, दुष्कर्म और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। एसपी सरवणन टी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा सामने आया है।
पति के अनुसार 12 जून को नेवाज मदारगढ़ निवासी तवरेज अहमद उसकी पत्नी को घर से जबरन ले गया और लखनऊ में बंधक रखा। शिकायत पर महिला को तलाश लिया गया। पति का आरोप है कि इसके बाद कार्रवाई नहीं की गई। एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि आरोपी को कई दिनों तक थाने में बैठाए जाने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।
आरोप है कि पत्नी को धमकाकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया। आधार कार्ड में पति के स्थान पर आरोपी का नाम दर्ज कराने की बात भी कही गई है। महिला की एक बच्ची है। पति ने आरोपी के भाई, एक अन्य व्यक्ति और दो महिलाओं पर भी भूमिका होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर जारी महिला के बयान में सामूहिक दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने, मांस खिलाने और आधार कार्ड में मुस्लिम नाम दर्ज कराने के आरोप लगाए गए हैं। पति ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। एसपी सरवणन टी ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा सामने आया है।