{"_id":"6a006bcd79e14c9ab4054838","slug":"video-women-honored-at-kashi-vishwanath-dham-varanasi-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ धाम में हुआ मातृ शक्तियों का सम्मान, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ धाम में हुआ मातृ शक्तियों का सम्मान, VIDEO
मातृ दिवस के अवसर पर रविवार को नमामि गंगे ने काशी विश्वनाथ धाम में प्रतिष्ठित भारत माता के सम्मुख मातृ शक्ति को नमन करते हुए उनके त्याग, ममता और संस्कार देने वाली भूमिका के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। ममतामयी मातृ शक्तियों को अंगवस्त्रम प्रदान करके सम्मानित किया गया। भारत भूमि को अपनी गरिमामय उपस्थिति से अभिसिंचित करने वाली माता की तरह हितकारिणी नदियों की सुरक्षा और संरक्षण का आह्वान किया गया। पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत माताओं को कपड़े के झोले व पौधे उपहार में देकर प्रकृति से प्रेम करने की अपील की गई । आयोजन में अन्नपूर्णा सेवा सामाजिक समिति की सक्रिय भागीदारी रही । नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि भावी पीढ़ियों में संस्कार और सम्मान की भावना विकसित करने वाली मां ही घर में शक्ति, साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक है। मां के बिना परिवार और समाज अधूरा है इसलिए मां का सम्मान जरूरी है । कहा कि माताओं को पौधा और कपड़े के झोले (थैले) देकर पर्यावरण संरक्षण की अपील करना एक बहुत ही जागरूक और सकारात्मक पहल है। यह अभियान न केवल पर्यावरण की सुरक्षा करता है, बल्कि घर-घर में हरियाली और प्लास्टिक-मुक्त जीवन को बढ़ावा देता है। सम्मान के दौरान अन्नपूर्णा सामाजिक सेवा समिति की अध्यक्ष नीलिमा राय, सपना तिवारी, शिल्पा तिवारी, सौम्या शर्मा, अन्वेष भट्ट , रंजना सिंह, भारती सिंह आदि सम्मानित महिलाएं उपस्थित रही ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।